महराजगंज : मैजिक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार युवक घायल

Voice Of News 24

12 Nov 2024 22:02 PM

निचलौल (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में बाइक और मैजिक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के निचलौल कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा रेंगहिया व ईटहिया मार्ग पर आज मंगलवार की शाम छः बजे मैजिक व मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी निचलौल ले जाया गया।

 

जहां पर घायल युवक की हालत बेहद नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घायल युवक नीरज यादव (18) पुत्र सुदामा यादव निचलौल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम सभा अमड़ी का निवासी बताया जा रहा है।

 

Voice Of  News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.