यूपी के 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की हुई घोषणा

Voice Of News 24 

15 Oct 2024 23:50 PM

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर घोषणा कर दिया गया है, साथ ही तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है, लेकिन अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। यह उपचुनाव उन सीटों पर हो रहे हैं जहां विधायक का निधन हो गया था या अन्य कारणों से सीटें खाली हो गई थीं। चुनाव आयोग ने अन्य 9 सीटों के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की है, जबकि मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। इस पर क्यों निर्णय नहीं हुआ, इस बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी की सभी सीटों के लिए एक ही चरण मे निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जानी है, चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी में 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी. वहीं 25 को नामांकन का आखिरी दिन है. वहीं 28 को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 30 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं. 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 को गिनती होगी.

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इनमें से 8 सीटें सांसदी का चुनाव जीतने के बाद ख़ाली हुई है जबकि एक कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा मिलने की बाद रिक्त हो गई है. इस तरह प्रदेश की 9 सीटों करहल, सीसामऊ, कुंदरकी, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवां, कटेहरी, खैर और मीरापुर सीटों पर उपचुनाव होना है.

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला