बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पम्प पर एक बार फिर पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में भारी हड़कम्प मचा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के इंडियन ऑयल के एक पेट्रोल पम्प पर एक बार फिर पेट्रोल में पानी की मिलावट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने वाहन चालकों और उपभोक्ताओं में भारी हड़कम्प मचा दिया है।
यह मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के मानन चुंगी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बोतल में भरा गया पेट्रोल पानी के साथ मिश्रित है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले भी इसी पेट्रोल पम्प से पेट्रोल में पानी मिलावट का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया था।
मिलावट की खबर फैलते ही इलाके के वाहन चालकों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि मिलावटी पेट्रोल के कारण उनके वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












