गोरखपुर: ट्रैक्टर पार्किंग के विवाद में किराना दुकानदार की बेरहमी से हत्या, माँ-बेटे के सामने चाकू से गोदा

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरमिट चौराहे पर बुधवार की रात ट्रैक्टर पार्क करने के मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया।गुलरिहा के गिरमिट चौराहे पर खूनी वारदात; 5 साल पुराने जमीनी विवाद में कोर्ट से मिला था स्टे, 5 आरोपी हिरासत में।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरमिट चौराहे पर बुधवार की रात ट्रैक्टर पार्क करने के मामूली विवाद ने खूनी रूप अख्तियार कर लिया। यहाँ एक किराना दुकानदार की उसकी बूढ़ी माँ और मासूम बेटे के सामने ही धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी निमिश पाटिल और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू की।

5 साल से चल रहा था जमीनी विवाद, कोर्ट से मिला था स्टे

जानकारी के अनुसार, गिरमिट चौराहा निवासी अमरनाथ गुप्ता काफी समय से अपने ननिहाल में रहकर किराना की दुकान चलाते थे। दुकान के बगल के ही टिकरियां गांव निवासी अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान से उनका पिछले पांच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसका मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। अमरनाथ ने बीते 27 मई को एसडीएम सदर कोर्ट में स्टे ऑर्डर के लिए याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत ने आगामी 16 जुलाई 2026 तक स्टे ऑर्डर दे रखा था।

परिजनों का आरोप है कि सोमवार को विपक्षी पार्टी कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रही थी। उस समय अमरनाथ ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और बुधवार को भी पुलिस ने विवादित जगह का मुआयना किया था। बुधवार की शाम को अमरनाथ ने अपनी ही जमीन के सामने ट्रैक्टर खड़ा कर दिया, जिसे देखकर विपक्षी आगबबूला हो गए और दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हो गई।

माँ और बेटे के सामने सीने में उतार दिया चाकू

विवाद इतना बढ़ा कि मुख्य आरोपी अवधेश चौहान उर्फ गब्बर चौहान ने आव देखा न ताव, सीधे अमरनाथ गुप्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अपनी आँखों के सामने अमरनाथ को लहूलुहान होते देख माँ और बेटे की चीख निकल गई। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को आनन-फानन में बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

5 नामजद समेत 12 पर मुकदमा, 5 हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए सीओ रवि सिंह ने बताया कि:

मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अवधेश चौहान के साथ मुग्गन कुमार चौहान, सूरज चौहान, भाने चौहान, शैलेश जायसवाल और 7 अज्ञात (कुल 12 लोगों) के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरोपी समेत 5 लोगों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।”

घटना के बाद से गाँव में तनाव का माहौल है, जिसके मद्देनजर एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.