बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार PAC जवान को टक्कर मार दी। हादसे में PAC जवान प्रशान्त जाटव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के औरंगाबाद थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से लदी एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार PAC जवान को टक्कर मार दी। हादसे में PAC जवान प्रशान्त जाटव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक प्रशान्त जाटव पुत्र निवासी गांव जवासा, थाना खानपुर का रहने वाला था। वह गाजियाबाद की 41वीं बटालियन में तैनात था और ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव रतनपुर भट्टे के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रांसफार्मर से भरी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रशान्त ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













