बुलंदशहर: दानपुर-धर्मपुर लिंक रोड बना तालाब; घुटनों भर पानी से गुजरने को मजबूर राहगीर ,बारिश के बाद नालियां चोक, घरों में कैद हुए लोग; शिकायत के बाद भी जनप्रतिनिधि मौन

दानपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में विकास दावों की ज़मीनी हकीकत खुलकर सामने आ रही है। मंगलवार देर शाम से हो रही झमाझम बारिश के कारण क्षेत्र की नालियां पूरी तरह चोक हो गई हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में विकास दावों की ज़मीनी हकीकत खुलकर सामने आ रही है। मंगलवार देर शाम से हो रही झमाझम बारिश के कारण क्षेत्र की नालियां पूरी तरह चोक हो गई हैं, जिससे मुख्य रास्तों पर जलभराव की विकराल समस्या पैदा हो गई है। सबसे बदतर स्थिति दानपुर से धर्मपुर को जोड़ने वाले लिंक रोड की है, जहाँ जलभराव के कारण आलम यह है कि ग्रामीणों को अपने ही घरों में कैद होने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

हजारों राहगीरों का मुख्य रास्ता, पर सुध लेने वाला कोई नहीं

यह लिंक रोड दानपुर से निकलकर तुलसीगढ़ी, प्रकाशपुर, असदपुर और घेड़ होते हुए धर्मपुर को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर, स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग गुजरते हैं। हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से अक्सर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद आज तक इस सड़क की सुध किसी ने नहीं ली है।

मस्जिद जाने वाले नमाज़ियों को भारी परेशानी: साबिर मलिक
स्थानीय निवासी साबिर मलिक ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि

दानपुर में अगर थोड़ी सी भी छुटपुट बारिश हो जाए, तो यहाँ इतना पानी भर जाता है कि पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है। इसी रास्ते के पास मस्जिद है, जहाँ नमाज़ पढ़ने जाने वाले लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। हमने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मामले पर क्या बोलीं ग्राम प्रधान?
जब इस गंभीर समस्या को लेकर दानपुर की ग्राम प्रधान नीलम लोधी से बात की गई, तो उन्होंने बेहद हैरान करने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि

इस संबंध में अभी तक हमें कोई जानकारी नहीं थी। अगर वहां पानी भर रहा है, तो तत्काल नालियों की साफ-सफाई कराकर जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा और आगे से पानी नहीं भरने दिया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि ग्राम प्रधान के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से कब तक निजात मिलती है, या फिर कागजी दावों के बीच लोग ऐसे ही गंदे पानी में सफर करने को मजबूर रहेंगे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.