बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर द्वारा जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से भारतीय किसान संघ, बुलंदशहर द्वारा जिले भर में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान 7 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक चलेगा।
भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महेश चंद लोधी ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि वे अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस समय मौसम वृक्षारोपण के लिए अनुकूल है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे गांव-गांव, खेत-खेत और सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर जिले को हरा-भरा बनाएं।
उन्होंने लक्ष्य तय करते हुए कहा कि “संघ के माध्यम से जिले में कम से कम 2000 वृक्ष लगाए जाएंगे, जिससे पूरे जिले में हरियाली की लहर दौड़ेगी।”
जिलाध्यक्ष महेश चंद लोधी ने अपील की कि “वृक्ष ही धरा का भूषण है, दूर करें प्रदूषण है”। पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
सिद्धार्थनगर: केजी बांध मार्ग पर बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से फंसी स्कूली बच्चों से भरी बस,प्रशासन की लापरवाही उजागर: ग्रामीणों ने मशक्कत कर सुरक्षित निकाली बसhttps://t.co/Dn0qR74kOq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026












