बुलंदशहर: ई-रिक्शा पलटने से आशा कार्यकर्त्री सुनीता देवी की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सोमना रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार आशा कार्यकर्त्री की मौके पर ही गंभीर चोटें आ गईं। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। सोमना रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसमें सवार आशा कार्यकर्त्री की मौके पर ही गंभीर चोटें आ गईं। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान पला गांव निवासी सुनीता देवी के रूप में हुई है। सुनीता देवी पेशे से आशा कार्यकर्त्री थीं और किसी जरूरी काम से दवा लेने जा रही थीं। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक वाहन को साइड देने के दौरान ई-रिक्शा चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क पर पलट गया।

हादसे में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सुनीता देवी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है। आशा कार्यकर्त्री होने के नाते सुनीता देवी क्षेत्र में लोगों की सेवा के लिए जानी जाती थीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.