महराजगंज : थाना भिटौली पुलिस ने 24 घंटे में ज्वेलरी शॉप में हुए चोरी का किया खुलासा

Voice Of News 24 

11 Oct 2024 22:22 PM

भिटौली (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना क्षेत्र भिटौली में पिछले दिनों ज्वेलरी शॉप में हुए चोरी का पुलिस ने खुलासा कर चोरी को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले की थाना भिटौली पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर अंतरजनपदीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर ज्वेलरी दुकान में की गई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लगभग 7.5 किलो चांदी और 136 ग्राम पीली धातु बरामद किया है, जो हाल ही में हुई ज्वैलरी शॉप चोरी का हिस्सा था।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भिटौली पुलिस ने इस सफलता को हासिल किया। सिराजुल हक उर्फ जमील (उम्र 32 वर्ष), निवासी मनिकौरा टोला, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर को 11 अक्टूबर 2024 को भिटौली थाने की संयुक्त टीम द्वारा सुमित्रानन्द शिशु मंदिर पिपरा खादर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त 10 अक्टूबर 2024 की रात में धर्मपुर बाजार स्थित सचिन ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने दुकान का ताला तोड़कर चांदी और सोने के आभूषण चुराए थे। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं।

बरामदगी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से सफेद धातु के भिन्न-भिन्न आभूषण (कुल वजन करीब 7.5 किलो) और पीली धातु के आभूषण (कुल वजन करीब 136 ग्राम) बरामद किया गया है।

गिरफ्तारी टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया सम्मानित

मात्र 24 घंटे में ही इस बड़ी चोरी का पर्दाफाश करने के संबंध में भिटौली पुलिस को पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा 25 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि दिया गया है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला