महराजगंज : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का नवरात्रि स्पेशल निरीक्षण

Voice Of News 24 

11 Oct 2024 16:23 PM

श्यामदेउरवा (महराजगंज) 

महराजगंज जिले के डीएम एसपी द्वारा थाना श्यामदेउरवां क्षेत्र में दशहरा पर्व को लेकर किया गया निरीक्षण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना दशहरे के अवसर पर लगातार जनपद के विभिन्न इलाकों में दशहरा स्पेशल निरीक्षण कर रहे हैं। उक्त दोनों अधिकारी मां दुर्गा के पंडाल में जाकर दर्शन करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने के लिए लगातार जिम्मेदारो को निर्देशित कर रहे हैं।

बीते बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा निचलौल क्षेत्र के विभिन्न पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया था। वहीं आज शुक्रवार को उक्त दोनों अधिकारियों द्वारा पुनः दशहरा स्पेशल निरीक्षण अभियान के तहत श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कस्बे में पैदल मार्च कर विभिन्न दुर्गा पंडालो तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा पंडालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों पर मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

बुलंदशहर: जिरौली न्याय पंचायत की सड़कें हुईं बदहाल; गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग, दे रहा हादसों को दावत,जिरौली-याबापुर मार्ग पर चलना दूभर; जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि झाड़ रहे पल्ला