Voice Of News 24
07 Oct 2024 14:18 PM
सिंदूरिया (महराजगंज)
महराजगंज : गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, दुर्घटना की तस्वीरें कैमरे में हुई कैद

महराजगंज जनपद में सड़क हादसे की हालत उतनी ही गंभीर है जितनी हादसे के बाद लोगों की हालत गंभीर हो जा रहीं हैं।
दरअसल हुआ कुछ यूं कि आज सोमवार की दोपहर गैस सिलेंडर लदी ट्रक की चपेट में एक बाइक चालक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।
वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक सिंदूरिया थाना क्षेत्र के मोहनापुर के पास बाइक सवार गैस लदी ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, और अचानक बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरा दुर्घटनाक्रम सड़क के बगल में लगें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक व चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई
महराजगंज : अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल, लोगों में दहशत का माहौल
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 7, 2024


















