सिद्धार्थनगर:ग्राम चौपाल का आयोजन कर योजनाओं से कराया अवगत

Voice Of News 24

05 Oct 2024  00:18 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील के ब्लॉक बढ़नी में ग्राम पंचायत मानपुर और तालकुंडा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील के ब्लॉक बढ़नी में ग्राम पंचायत मानपुर और तालकुंडा में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद ने मानपुर के ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। ग्रामवासी संतुष्ट दिखे और प्रशासनिक प्रयासों की सराहना की।

द्वितीय पाली में ग्राम पंचायत तालकुंडा में भी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जहां केवटलिया गांव के लोगों ने बारिश के कारण उत्पन्न गंदगी और आने-जाने में हो रही दिक्कतों की शिकायत की। खंड विकास अधिकारी मुरली मनोहर मिश्रा ने मौके का तत्काल निरीक्षण किया और ग्राम प्रधान व सचिव को निर्देशित किया कि पानी सूखने के बाद 250 मीटर नाली निर्माण कर खड़ंजे का उच्चीकरण किया जाए, जिससे समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

ग्राम चौपाल में खंड विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, कोटेदार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे, जिनसे एक-एक समस्या के बारे में चर्चा की गई और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.