बुलंदशहर: तिरंगों से सजा अनूपशहर, ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार शाम छोटी काशी अनूपशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार शाम छोटी काशी अनूपशहर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल व भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाल निकेतन स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा शहर के मुख्य बाजार से होते हुए बस्तर गंज स्थित गंगा घाट पर जाकर संपन्न हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों के अभूतपूर्व उत्साह से पूरा अनूपशहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

देशभक्ति के तरानों और जयघोष से गूंजा शहर

यात्रा के दौरान डीजे पर गूंजते देशभक्ति गीतों तथा ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी जयघोषों ने लोगों में नया जोश भर दिया। मुख्य बाजार से गुजरते समय नगरवासियों ने यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया और बड़ी संख्या में शामिल होकर देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया।

विधायक संजय शर्मा व गणमान्य लोग रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में अनूपशहर के क्षेत्रीय विधायक संजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुकूल कुमार शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार मुनेश शर्मा, विनीत बंसल, नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल, पवित्र कौशिक, अभय गर्ग, पराग गर्ग और हर्षित गर्ग सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यात्रा में नारियों की भी सशक्त भागीदारी दिखी, जिसमें अर्चना शर्मा और दामिनी गौड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। सभी सहभागियों ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रहित के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।

सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहा पुलिस प्रशासन
आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल यात्रा मार्ग पर तैनात रहा, जिन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के साथ-साथ पूरे मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.