महराजगंज
महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा हो गया। खेत में धान की निराई-गुड़ाई कर रही 35 वर्षीय महिला लीलावती मद्धेशिया पर विषैले कोबरा सांप ने लगातार तीन बार हमला कर डंस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद हादसा हो गया। खेत में धान की निराई-गुड़ाई कर रही 35 वर्षीय महिला लीलावती मद्धेशिया पर विषैले कोबरा सांप ने लगातार तीन बार हमला कर डंस लिया। आनन-फानन में परिजन महिला को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद महज 25 मिनट के भीतर महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से हंसते-खेलते परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
नेपाल गए थे पति, मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है। लीलावती अपने घर के पीछे स्थित धान के खेत में काम कर रही थीं, तभी वहां झाड़ियों में छिपे जहरीले कोबरा ने उन पर हमला कर दिया। महिला के चीखने-पुकारने पर पहुंचे परिजन तुरंत उन्हें बाइक से अस्पताल ले गए, लेकिन शरीर में जहर तेजी से फैलने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के वक्त मृतका के पति काम के सिलसिले में नेपाल के भैरहवां गए हुए थे। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गई हैं। मृतका का मायका नौतनवा क्षेत्र के ही बगहा गांव में है।
परिजनों ने सपेरे की मदद से कोबरा को पकड़ा
घटना के बाद भयभीत और आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों व सपेरे की मदद से हमलावर जहरीले कोबरा सांप को ढूंढकर पकड़ लिया है। महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
महराजगंज: निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत रुद्रौली गांव से मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। गांव के उत्तर दिशा स्थित सिवान में बिजली के हाई-टेंशन टावर के पास 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/aDkef9UWRB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 11, 2026












