महराजगंज : एंटीकरप्शन टीम ने लेखपाल सहित अन्य लोगों को घुस लेते समय धरा, तो लेखपालों की टोलियों ने थाने का किया घेराव

Voice Of News 24 

04 Oct 2024 23:15 PM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

महराजगंज जिले में लेखपाल को एंटीकरप्शन टीम ने घुस लेते समय रंगे हाथों पकड़ने का दावा करते हुए सिंदूरिया थाने में आरोपी लेखपाल को बंद कराया। बाद में लेखपालों की बड़ी भीड़ ने थाने का घेराव किया और नारेबाजी करने लगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील में एंटी करप्शन टीम ने एक लेखपाल सहित दो लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को तुरंत सिंदुरिया थाने ले जाया गया, जहां पुलिस और एंटी करप्शन टीम उनसे पूछताछ करने में जुट गई।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक निचलौल क्षेत्र के चनकौली निवासी एक शख्स को अपनी भूमि की पैमाइश कराने में कठिनाई हो रही थी। बताया जा रहा है कि वह कई दिनों से तहसील का चक्कर लगा रहा था, लेकिन हल्का लेखपाल उसकी समस्याओं को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। बाद में घुस तय करने पर ही लेखपाल ने उसकी भूमि की पैमाइश करने का आश्वासन दिया।

इसी बीच, शख्स ने एंटी करप्शन टीम को सूचना दी और तय समय पर लेखपाल द्वारा तय किए गए घुस लेकर तहसील पहुंच गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर हल्का लेखपाल और एक अन्य व्यक्ति को घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

एंटीकरप्शन टीम ने दोनों को सिंदुरिया थाने में हिरासत में लिया, लेकिन वहां पर अन्य लेखपालों ने पहुंचकर एंटी करप्शन टीम से सबूतों की मांग करते हुए विरोध शुरू कर दिया, और थाने का घेराव कर नारेबाजी करने लगे।
इस हंगामे को देखते हुए पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया, जिससे स्थिति नियंत्रण में आई।
फिलहाल लेखपाल और मुंशी को थाने में रखा गया है और एंटी करप्शन टीम ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

इस संबंध में एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने कहा कि एंटी करप्शन टीम ने सफल छापा मारकर एक लेखपाल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.