Voice Of News 24
24 Sep 2024 17:50PM
घुघली (महराजगंज)
महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र का है शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला, जहां एक युवक ने युवती पर धारदार हथियार से हमला करते हुए कर दिया घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के घुघली थाना अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसके कारण युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार युवती खेत की तरफ कुछ काम करने गई हुई थी, वहीं पर एक युवक ने युवती के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

युवती के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां उपस्थित लोगों में से इस घटनाक्रम की जानकारी किसी ने पुलिस को दे दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां पर युवती को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
इस तरह के मामले समाज के माहौल को इतनी बुरी तरह से शर्मसार करते हैं, कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं।
गुड़ माॅर्निंग डे़ स्पेशल – आज 24 सितंबर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/EFjuHnM6Zf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2024























