महराजगंज में 1 बच्ची की डूबने से मौत, एक युवक ने तैरकर बचाई जान 3 बच्चियों की जान ,नदी में नहाने गई थी सभी

Voice Of News 24 

23 Sep 2024 23:52 PM

महराजगंज

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रविवार शाम चार बच्चियां रोहणी नदी में नहाने गईं नहाते समय 11 साल की रिशा अचानक गहरे पानी में डूबने लगी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब रविवार शाम चार बच्चियां रोहणी नदी में नहाने गईं नहाते समय 11 साल की रिशा अचानक गहरे पानी में डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीन बच्चियां भी डूबने लगीं। पास खड़े गांव के एक लड़के ने साहस दिखाते हुए तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रिशा गहरे पानी में डूब गई और नदी की धारा में बह गई।

 

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और रिशा की तलाश शुरू की, लेकिन उस समय उसका कोई पता नहीं चल सका। एसएसबी की टीम को भी तुरंत बुलाया गया और खोज अभियान चलाया गया।

 

सोमवार सुबह करीब 11 बजे, कानपुर नर्सरी के पास ग्रामीणों ने नदी में रिशा का शव देखा। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है, और रिशा के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे ने पूरे इलाके को गहरे दुख में डाल दिया है।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.