सिद्धार्थनगर : संदिग्ध कारणों वस बागीचे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप

Voice Of News 24 

23 Sp 2024 23:46 PM

सिद्धार्थनगर 

सदर थाना क्षेत्र में संदिग्ध कारणों वस एक बागीचे में युवक का शव मिला, जिसे लोग दंग रह गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वर्तमान समय में मौत की कीमत इतनी सस्ती हो गई है कि लोगों को इसका महत्व ही नहीं पता चल रहा है। कुछ इसी तर्ज पर एक मामला जनपद सिद्धार्थनगर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरहना से सामने आया है, जहां एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों आम के पेड़ से लटकता शव मिला है।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार एक 16 वर्षीय युवक जो महदेवा बुजुर्ग का निवासी था, आज सोमवार को उसका शव मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूत्रों के मुताबिक मृतक युवक घर से भोजन करने के बाहर निकला और कुछ देर बाद पता चला कि युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटकता देखा गया है। देखते-ही-देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहां उपस्थित ग्रामीणों ने फंदे से लटकते शव को देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया और कार्यवाही में जुट गई।

 

Siddharthnagar News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.