महराजगंज : दो मोटरसाइकिलों की भीषण टक्कर से तीन गंभीर रूप से घायल, एक की मौके पर मौत

Voice Of News 24 

18 Sep 2024 22:19 PM

निचलौल (महाराजगंज) 

महराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र में सड़क दुघर्टनाओं की रफ्तार तेज हो गई है, सड़क दुघर्टनाओं की चपेट में आकर कितने की तो हालत गंभीर हो जा रहीं हैं, और कितने तो जिंदगी से हाथ धो बैठ पड़ जा रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल कोतवाली के अंतर्गत निचलौल से झूलनीपुर मार्ग पर ग्राम सभा करमाहिया मे आज बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की सहायता से एंबुलेंस के द्वारा घायलों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक व्यक्ति को डॉक्टरो ने मृतक घोषित कर दिया।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम शमशाद (40) निवासी करमाहिया निचलौल कोतवाली का बताया जा रहा है। जबकि घायल व्यक्ति सानू (35) को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरो ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। पूजा (30) जिसका इलाज चल रहा है। दोनों घायल कोठीभार थाना क्षेत्र ग्राम सभा रजवल के बताये जा रहे हैं।

 

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.