Voice Of News 24

17 Sep 2024 23:25 PM
मिठौरा (महराजगंज)
महराजगंज जिले के मिठौरा ब्लाॅक सभागार में करीब प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 39 लाभार्थियों को चाबी व स्वीकृति पत्र दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिले के मिठौरा ब्लॉक सभागार में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री लाइव प्रसारण के दौरान पीएम ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 39 लाभार्थियों को चाबी व स्वीकृति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामहरख गुप्त ने कहा छत होगी पक्की और अपने घर का सपना मोदी सरकार में सफल हो रहा है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त एवं खंड विकास अधिकारी राहुल सागर द्वारा लाभार्थियों को चाभी व स्वीकृति पत्र दिया गया। इस दौरान एडीओ आईएसबी राम नवल वर्मा एपीओ शिवेंद्र सिंह सूर्यवंशी सचिव बालमुकुंद पांडेय सर्वोत्तम विश्वकर्मा विशाल वर्मा रामकिशुन गुप्ता विजय प्रताप सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज : फर्जी खाकीधारी दरोगा लोगों को करता था गुमराह, जनता ने खोल दिया पोलhttps://t.co/ZTT6rPvJfv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2024






















