सिद्धार्थनगर : बिहार पूर्व मुख्यमंत्री मंडल कमीशन के सूत्रवाहक बी.पी. मंडल की 106 जयंती आज

Voice Of News 24 

25 Aug 2024 23:51 PM

सिद्धार्थनगर में सोशलिस्ट लीडर, बिहार पूर्व मुख्यमंत्री मंडल कमीशन के सूत्रवाहक बी.पी. मंडल जी की 106 जयंती धूमधाम से मनाया गया।पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

बिहार के रहने वाले थे बीपी मंडल?: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल उर्फ बीपी मंडल का जन्म 25 अगस्त 1918 को उत्तर प्रदेश के बनारस में हुआ था. प्रारंभिक शिक्षा पैतृक गांव मुरहो, मधेपुरा जिले के सिरिस इंस्टीट्यूट से हुई थी. सिरिस इंस्टीट्यूट अब नगर प्राथमिक मंडल उच्च विद्यालय मधेपुरा के नाम से जाना जाता है

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा के जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने किया तथा संचालन करते हुए जिला महासचिव कमरूजाम खान ने कहा कि बीपी मंडल ने देश के शोषित ओर पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम को संबोधन में जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि
बीपी मंडल जी के पद चिन्हों पर पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रदेश सचिव बेचाइ यादव ने कहा कि बीपी मंडल ने देश के दबे कुचले और शोषित समाज खासकर दलितों, पिछड़ों आदिवासीयो को बराबरी का हक़ दिलाने के लिए जीवन भर संघर्षों किया।

राष्ट्रीय सचिव/प्रभारी खुर्शीद अहमद खान ने कहा कि उनके जीवनकाल के संघर्ष से हम लोगो को सीख लेना चाहिए कि बिना संघर्ष के जीवन में कुछ नही मिलने वाला है

 

कार्यक्राम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी, अजय उपाध्याय, चंद्रभान, मो0 हारुन, जय प्रताप यादव, तिलकराम यादव, लोकुश सैनी, पारसनाथ विश्वकर्मा, लवकुश सैनी, अमीरुल्लाह, चंद्रजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे

 

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.