पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी का मुस्लिम समुदाय ने किया विरोध:तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

23 Aug 2024 23:21 PM

इटवा बाजार( सिद्धार्थनगर )

महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को अंजुमन रज़ाए मुस्तफा कमेटी ने कड़ा विरोध जताया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराष्ट्र में पैगंबर मोहम्मद पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को अंजुमन रज़ाए मुस्तफा कमेटी ने कड़ा विरोध जताया। मौलाना मसूद अकरम की नेतृत्व में कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार महबूब आलम को सौंपते हुए रामगिरी गुरू नारायन की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

मदरसा गरीब नवाज बैदौलागढ़ में हुए इस ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान कमेटी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मुसलमानों के जज्बातों से खिलवाड़ कर रहे हैं। जिससे देश की अमन-शांति पर बुरा असर पड़ रहा है। कमेटी ने आरोप लगाया कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया था। जिसे सभी धर्मों के लोग मानते हैं।

 

 

Siddharthnagar news

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]