अखिलेश यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का किया स्वागत

Voice Of News 24 

17 Aug 2024 02:24 AM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर लिखा है.

 

“69000 शिक्षक भर्ती भी आख़िरकार भाजपाई घपले, घोटाले और भ्रष्टाचार की शिकार साबित हुई। यही हमारी माँग है कि नये सिरे से न्यायपूर्ण  नयी सूची बने, जिससे पारदर्शी और निष्पक्ष नियुक्तियाँ संभव हो सकें और प्रदेश में भाजपा काल मे बाधित हुई शिक्षा-व्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके। हम नयी सूची पर लगातार निगाह रखेंगे और किसी भी अभ्यर्थी के साथ कोई हक़मारी या नाइंसाफ़ी न हो, ये सुनिश्चित करवाने में कंधे-से-कंधा मिलाकर अभ्यर्थियों का साथ निभाएँगे। ये अभ्यर्थियों की संयुक्त शक्ति की जीत है। सभी को इस संघर्ष में मिली जीत की बधाई और नव नियुक्तियों की शुभकामनाएँ!

 

Maharajganj News