Voice Of News 24
10 Aug 2024 23:18 PM
महराजगंज
जनपद महराजगंज के सभी विधानसभाओं में आगामी स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा यात्रा को सफल एवं मजबूती बनाने के क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शनिवार को महराजगंज जिले के सभी विधानसभाओं में भजपा पदाधिकारीयों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश्वर चौहान ने किया। इस बैठक के मुख्य अतिथि रहे पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह ने कहा की भव्य तिरंगा यात्रा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से लगने की जरूरत है, हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र भावना ,राष्ट्रभाव से युक्त होकर संपूर्ण राष्ट्र के साथ अपने जनपद महराजगंज में भी तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाना है।
उत्तर प्रदेश में फिर एक बार पुलिस अफसरों के ताबड़तोड़ तबादलेhttps://t.co/7rj5sK8do8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 10, 2024
इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय टीम कें साथ सभी भाजपा कें प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई है।
इस प्रमुख टीम के द्वारा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान देना है। 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा। 13,अगस्त को महापुरुषों की प्रतिमा एवं स्मारक पर स्वच्छता अभियान, नमन कार्यक्रम कें साथ तिरंगा यात्रा निकला जाएगा ।
इन लोगो को तिरंगा यात्रा सफल बनाने की मिली है बड़ी जिम्मेदारी : –
मंडल प्रभारी कन्हिया चौहान , नरेंद्र यादव, इंद्रजीत चौधरी, धर्मेंद्र,ओम प्रकाश ,उपेंद्र यादव आदि लोगो को सौंपी गई पूरी जिम्मेदारी।।























