Voice Of News 24

03 Aug 2024 23:12 PM
इटवा (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र की घटना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा मे आज शनिवार दोपहर में दवा कराने गया एक मरीज अचानक चक्कर खाकर अस्पताल में गिर गया। जिससे उस व्यक्ति की मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार इटवा के बिशुनपुर सैनी गांव के निवासी राजू गुप्ता 40 वर्ष पुत्र राम नारायन गुप्त आज शनिवार को अपने घर से इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवा कराने आया था। डॉक्टर को दिखा के दवा लेने जा रहा था तभी अचानक अस्पताल में गश खाकर गिर गया ।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2024
इसकी जानकारी जब अस्पताल के डाक्टरों को पता चला तो आनफन में मरीज को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना जब परिजनों को दि गई तो मौके पर पहुंच कर परिजनों ने शव को लेकर घर चले गए ।






















