52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओलंपिक में भारत ने कड़े मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

Voice Of News 24 

02 Jul 2024 21:44 PM Sumit Saini

भारतीय हॉकी टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ। क्वार्टर फाइनल से पहले हरमनप्रीत सिंह की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय हॉकी टीम का आज ऑस्ट्रेलिया से सामना हुआ। क्वार्टर फाइनल से पहले हरमनप्रीत सिंह की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया। इसी के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल से पहले जीत की पटरी पर वापसी कर ली है।

 

दिलचस्प बात यह है कि भारत ने 52 साल बाद ओलंपिक के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को हराया है। इससे पहले 1972 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

टीम इंडिया ने 52 साल के इस सूखे को खत्म कर दिया। इससे पहले भारत ने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी थी। फिर अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला था। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 2-1 से जीत हासिल की थी, लेकिन बेल्जियम के हाथों भारत को 1-2 से मात खानी पड़ी।

मैच का हल

शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अभिषेक ने पहले क्वार्टर के 12वें मिनट में गोल किया और भारत ने 1-0 से बढ़त बनाई। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर में 13वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ भारत 2-0 से आगे हो गया। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया का खाता खुला। 25वें मिनट में क्रैग थॉमस ने गोल किया और टीम का स्कोर 2-1 हो गया। 26वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे हरमनप्रीत सिंह ने बचाया। हाफ टाइम तक भारत 2-1 की बढ़त के साथ आगे था। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह ने 32वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक में गोल किया। इसी के साथ भारत 3-1 से आगे हो गया। तीन क्वार्टर के बाद भारत ने 3-1 से ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त बनाए रखी। चौथे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया के लिए ब्लैक गोवर्स ने 55वें मिनट में गोल किया और ऑस्ट्रेलिया को 3-2 की बढ़त दिलाई। इसी के साथ भारत ने जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

1972 से ओलंपिक में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
1972 – भारत 3-1 ऑस्ट्रेलिया
1976 – भारत 1-6 ऑस्ट्रेलिया
1976 (प्लेऑफ) – भारत 1-1 (4-5 शूटआउट)
1984 – भारत 2-4 ऑस्ट्रेलिया
1992 – भारत 0-1 ऑस्ट्रेलिया
2000 – भारत 2-2 ऑस्ट्रेलिया
2004 – भारत 3-4 ऑस्ट्रेलिया
2020 – भारत 1-7 ऑस्ट्रेलिया
2024 – भारत 3-2 ऑस्ट्रेलिया

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.