Voice Of News 24

31 Jul 2024 23:41 PM
फरेंदा (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के क्षेत्र फरेंदा में लगी भीषण आग की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल आज बुधवार को जनपद महराजगंज के कोतवाली क्षेत्र फरेंदा अंतर्गत भईया फरेंदा चौराहे पर स्थित परी 99 मार्केट में शार्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग से लोगों में मचीं चीख-पुकार।
महराजगंज के फरेंदा कोतवाली थाना क्षेत्र के भईया फरेंदा चौराहे पे स्थति परी 99 मार्केट मे लगी शॉर्ट सर्किट से आग जिसे लाखों रुपए का हुआ भारी नुकसान , देखिए वीडियो pic.twitter.com/unreXTPOy0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2024
भयभीत होकर लोगों में भगदड़ मच गई। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि उसके पास जाने का मतलब खतरों से ख़ाली नहीं था। इस आगजनी मामले में मार्केट के दुकानों में रखी लाखों रुपए के सामान जलकर राख हो गए। जिससे आग से पीड़ित लोगों के रात की नींद छिन गई है।






















