ससुर ने महिला की चाकू से गोदकर की निर्मम हत्या, लगाया जा रहा आरोप

Voice Of News 24 

31 Jul 2024 22:49 PM

उतरौला (बलरामपुर) 

जनपद बलरामपुर के थाना क्षेत्र उतरौला में महिला की चाकू से गोदकर हत्या का खबर प्रकाश में आया है। आरोप के आधार पर महिला का हत्यारोपी ससुर को ठहराया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को एक 35 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत बना हुआ है। सूचना के बाद पहुंची नगर कोतवाली उतरौला की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। घटना बलरामपुर उतरौला के थाना कोतवाली उतरौला के ग्राम बिरदा बनिया भारी का है। जहां पर बुधवार को 35 वर्षीय महिला शाहिद निशा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है। वही मामले पर आसपास के लोगो ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतिका महिला अपने बच्चो के साथ घर पर रह रही थी।

आज सुबह ससुर घर आया था और ससुर बहु के बीच झगड़ा भी हुआ था। लेकिन क्या हुआ है और नही पता है। वही मृतिका के बच्चो का कहना है कि उसके बाबा ने माता को मार डाला है। मृतिका के बच्चे रो रहे है। क्षेत्र में हत्या के बाद दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर ही पुलिस पहुंच गई क्षेत्र में शांति माहौल को बनाए रखने हेतु पुलिस की मौजूदगी है।

 

मामले पर जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना के थाना उतरौला पुलिस पहुंची मैने भी घटना की जानकारी पहुंच कर लिया है। मिली तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। मौके पर पुलिस तैनात है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस हत्या के आरोपी की तलाश कर रही है।

Balrampur News