सिद्धार्थनगर:भैस चराने गए युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत

Voice Of News 24

23 Jul 2024 00:27 Pm

खेसरहा (सिद्धार्थनगर) 

सिद्धार्थनगर जनपद के खेसराहा थाना अंतर्गत भैस चराने गए युवक का मिला शव, क्षेत्रों में मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में मौत का ग्राफ छू रहा आसमान, इस मौत के ग्राफ में एक और 15 वर्षीय युवक के मौत का घटनाक्रम हुआ सामिल।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार थाना खेसराहा के चौराई ताल गांव निवासी युवक नदी के निकट तालाब किनारे भैंस को चराने के लिए गया हुआ था। देर तक घर न लौटने के कारण युवक की खोजबीन शुरू हो गई। बाद में सूचना मिली की युवक तालाब में डूबा हुआ है, जिसकी मौत हो गई है। इस हृदय विदारक घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो उनमें चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची खेसराहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.