Voice Of News 24

21 Jul 2024 22:46 PM
पथरा बाजार (सिद्धार्थनगर)
जनपद सिद्धार्थनगर की प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार भाग्यवती पाण्डेय ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किया लंच पैकेट का वितरण। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार को भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक पथरा बाजार द्वारा थाने की फोर्स के साथ बाढ़ प्रभावित ग्राम किशनपुरवा एवं सेहरी घाट में बाढ़ पीड़ित लोगों को लंच पैकेट वितरित किया गया । आम जनमानस द्वारा इस कार्य की भूरि-भूरि प्रसंशा की जा रही है। इस नेक कार्य के बाद प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय की जमकर सराहना हुई।






















