पुलिस अधीक्षक महराजगंज को मिला शिकायत पत्र, मां बेटे की हत्या के बाद मृतिका के भाई ने लगाया न्याय की गुहार

Voice of News 24

17 Jul 2024 00:54 AM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के धानी बाजार हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक को मृतिका के भाई द्वारा शिकायत पत्र दिया गया, जिसके माध्यम से ससुरालियों पर लगाया गया गंभीर आरोप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धानी बाजार में डबल हत्याकांड मामले में पुलिस अधीक्षक को मृतिका के मायके वाले की तरफ से मिला शिकायत पत्र। जिसमें मृतिका के मायके वाले ने ससुरालियों के करीब सभी सदस्यों पर प्रत्यक्ष रूप से हत्या का लगाया आरोप। पुलिस अधीक्षक से लगाए न्याय की गुहार।

 

मृतिका के भाई ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिक़ायती पत्र के माध्यम से बताया कि आए दिन ससुरालियों द्वारा मेरे बहन के साथ वात-विवाद एवं दंगे-फसाद होता रहता था। और सुसराल के लोगों ने मेरे बहन को अपने मां से बात नहीं करने देते थे।

मृतिका के भाई ने हत्याकांड के संबंध में बताया कि ससुरालियों ने हत्याकांड मामले की जानकारी तक हम लोगों को नहीं दिया। इसकी सूचना हमें अन्य लोगों के माध्यम से मिला, जिसने बताया कि आपकी बहन की तबियत बहुत खराब है, जिसकी सूचना पर हम सभी ससुराल पहुंचे तो वहां भारी तादाद में पुलिसकर्मी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने बताया कि मां और बेटे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद हम लोगों को स्पष्ट जानकारी प्राप्त हुई। फिलहाल इस मामले के सच्चे कातिल को ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। देखने वाली बात है कि कब-तक ये टीमें हत्यारे को खोज निकालती है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.