धानी बाजार: हत्याकांड में तीन टीमों के गठन वाली पुलिस तीन दिन बीत जाने के वावजूद भी सरफिरे की नहीं कर सकी तलाश

Voice of News 24 

17 Jul 2024 00:18 AM

बृजमनगंज (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत धानी बाजार में मां एवं बेटे की हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस अभी तक रही असफल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल रविवार को महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार में कलयुगी पिता द्वारा अपने ही बेटे एवं पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा सीओ भारी तादाद में पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए तब पता चला कि मां और बेटे का हत्या करने वाला मृतिका का पति फरार हो गया है। बाद में पुलिस अधीक्षक ने हत्यारे की तलाश करने के लिए पुलिस की तीन-तीन टीमों का गठन किया। लेकिन आज बुधवार शाम तक पुलिस को हत्यारे की भनक तक नहीं लगी।

जबकि पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा यह दावा किया गया था कि हत्यारा जल्द ही पुलिस कस्टडी में होगा। अब जैसे-जैसे पुलिस द्वारा सरफिरे की खोज में विलम्ब किया जाएगा वैसे-वैसे पुलिस सवालों के घेरे में घिरती चलीं जाएगी।

अब सवाल यह पैदा होता है कि आखिर तीन टीमों का गठन किया किस लिए गया है? आखिर क्या कर रही है तीन टीमें जो तीन दिन के बाद भी हत्यारे का पर्दाफाश करने में असक्षम दिख रही है?

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.