साहब अब नहीं उठायेंगे आप का आम ! आम उठाने की ऐसी सजा मिली 3 मासूम बच्चों को , जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

Voice Of News 24 

13 Jul 2024 10:34 AM

महराजगंज

महराजगंज जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां तीन मासूमों को एक बगीचे से आम लेना भारी पड़ गया. मिली जानकारी के अनुसार, तीन नाबालिग लड़के बगीचे से जब आम ले रहे थे, तब रखवाले ने उन्हें मना किया. बावजूद इसके बच्चे नहीं माने, जिसे बाद उसने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. आपको बता दें कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दायर हुआ है.

बता दें कि बगीचे के रखवाले ने बच्चों को रस्सी के सहारे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की. पिटाई के दौरान बच्चे जोर-जोर से रोने लगे. हद तो तब पार हुई जब बच्चों की रोने की आवाज कहीं बहार न जाए तब रखवाले ने मासूमों के मुंह में आम ठूंस दिया. इसी के साथ, बगीचे में दोबारा न आने की शख्त हिदायत दी और वापस आने पर इससे भी अधिक यातना भुगतने की चेतावनी भी दी. चेतावनी देने के बाद, रखवाले ने बच्चों को छोड़ दिया. मगर इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

इस पूरे मामले को लेकर चौक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि ‘आरोपी रखवाले पर मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है. साथ ही, जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.’

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.