Voice Of News 24
10 Jul 2024 00:48 AM
बलरामपुर
बलरामपुर में मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे। वहीं, जल शक्ति मंत्री ने बाढ़ प्रभावित और कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मंत्री जल शक्ति विभाग श्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा तहसील बलरामपुर सदर ग्राम नसीबगंज में राप्ती नदी पर कटान निरोधक कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया । इस दौरान विधायक बलरामपुर पल्टूराम, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, बलरामपुर चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीपी सिंह बैस, जिलाधिकारी श्री पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान मा० मंत्री जी ने उन्होंने ग्राम वासियों से वार्ता की एवं बाढ़ से पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाया ।

















