संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, पुलिस ने मामले में दिखाई दिलचस्पी, अंतिम संस्कार करने से पहले शव को भेजा पोस्टमार्टम

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 23:30 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के फरेंदा कोतवाली अंतर्गत एक महिला की हुई संदिग्ध अवस्था में मौत पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को भेजा पोस्टमार्टम। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जनपद के थाना कोतवाली फरेंदा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना निकल कर सामने आइ है। नगर पंचायत आनंद नगर के वार्ड नंबर 15 निवासी गौरव जयसवाल पत्नी प्रीति को परिजनों ने संदिग्ध हालात में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों की बातों पर अमल करें तो महिला के गले में निशान बना हुआ था। जिससे महिला के मृत्यु की कारण स्पष्ट करने में दुविधा उत्पन्न हो रही थी।इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा की महिला के मृत्यु की सूचना पर पहुंचकर घटनास्थल पर जांच की गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.