संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बागीचे में स्थित पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 22:48 PM

पुरन्दरपुर (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज थाना क्षेत्र पुरन्दरपुर अंतर्गत युवक का शव पेड़ से लटकता देख प्रत्यक्षदर्शियों में मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम रजापुर निवासी विक्रम उर्फ तीजू पुत्र चंद्रिका सहानी गुरुवार शाम को घर से बाहर निकला था, जिसके बारे में परिजनों को कानों-कान भनक तक नहीं थी। बाद में परिजनों ने बिक्रम की काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिल सका। शुक्रवार को जब यह खबर तेजी से पूरे गांव में फैल गई तो सभी लोग हैरानी जताते हुए युवक की तालाश करना जारी कर दिए, और तलाश करते-करते जब बागीचे में पहुंचे तो वहां आम के पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला। ऐसे मंजर को देखकर लोग हैरान हो गए और परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में एसओ पुरन्दरपुर बोले कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिसके कारण युवक फांसी के फंदे से लटक गया। और बोले कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.