पीएम मोदी की भरतीय टीम के साथ खास बातचीत का वीडियो आया सामने

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 17:25 PM

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम देश लौटी थी। देश वापसी के बाद टीम ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की थी। अब प्रधानमंत्री मोदी और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच बातचीत का वीडियो सामने आया है। इस दौरान वहां पूर्व कोच राहुल द्रविड़, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

 

 

पीएम मोदी ने टीम इंडिया को संबोधित करते हुए कहा- यह हमारे लिए खुशी की बात है कि आपने देश को उत्साह से भी और उत्सव से भी भर दिया। देशवासियों की सारी आशा-अपेक्षाओं को आपने जीत लिया है। मेरी तरफ से बहुत-बहुत बधाई आपको।

Maharajganj News