राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस पर लालू का दावा- अगस्त तक ही चलेगी मोदी सरकार

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 16:44 PM

आज राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस है। राजद कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी शामिल हुए.लालू और तेजस्वी यादव को कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। दोनों ने चांदी के मुकुट पहनाए।

28वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले 27 सालों में हमलोगों ने काफी गिरावटों को देखा है। उतार-चढ़ाव ने राजद को बल दिया है। तेजस्वी के नेतृत्व में अगले संघर्ष में भाग लेंगे। लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को बहुत कमजोर बताया।

लालू प्रसाद ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बहुत कमजोर है। इस साल अगस्त तक ही यह सरकार चलेगी। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। दिल्ली में मोदी सरकार बहुत कमजोर है और यह अगस्त तक गिर सकती है।

Bihar News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.