महराजगंज:प्रेम प्रसंग के चलते छोटी बहन ने बड़ी बहन की पीट पीट कर दि हत्या

Voice Of News 24 

05 Jul 2024 14:49 PM

सिंदुरिया

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना अंतर्गत छोटी बहन ने बड़ी बहन की हत्या कर दी, बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को फोन से बात करने से रोका तो. पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा सोनिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। छोटी बहन ने बड़ी बहन की हत्या कर दी, बड़ी बहन ने अपनी छोटी बहन को फोन से बात करने से रोका तो छोटी बहन ने अपना आपा खो ते हुए इस बात से इतनी नाराज हो गई की बड़ी बहन को पीट पीट कर मार डाला । घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गई । लेकिन यह वह भूल गई की पुलिस के हाथ लम्बे होते हैं आरोपी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

जाने क्या है पूरा मामला

सिंदुरिया थाना क्षेत्र की घटना है। छोटी बहन अपने प्रेमी से घंटो बात करती थी जो  बड़ी बहन को पसंद नहीं था । इस बात को लेकर वह हमेशा अपनी छोटी बहने को मना करती रहती थी।कल वह लगभग 3 बजे छोटी बहन को बात करता देख बड़ी बहन ने उसका मोबाइल छिन लिया और मोबाइल नम्बर ब्लॉक कर दिया।छोटी बहन को पसंद नहीं आई और दोनों मे विवाद हो गया विवाद इतना बड़ गया की छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन को चारपाई की पाटी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दि जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर से भाग निकली.

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छोटी बहन को गिरफ्तार कर लिया । इस घटना की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी बहन से पूछताछ की जा रही हैं। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.