केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है

Voice Of News 24 

16 May 2024 11:09 AM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष मे सिद्धार्थनगर के ललिता इंटर कालेज चौखड़ा मे कल बुधवार को जनसभा का आयोज किया गया इस जनसभा के मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। सभा सबोंधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से सबसे ज्यादा चिंतित विपक्ष के लोग हैं। जो देश बेचना चाहते हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सभी लोगों को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं, जबकि परिवारवादी राजनीति करने वाले कहते हैं कि वह नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अखिलेश यादव अयोध्या नहीं पहुंचे लेकिन माफिया मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ने पहुंच गए। भारत आज दुनिया में कहीं कमजोर नहीं है, जो सरकार 60 साल में काम नहीं कर पाई, वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कर दिए।एक बार फिर मोदी जी के अगुवाई में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। आज तक जिन्होने झूठ ही बोला और भ्रष्टाचार को अंजाम दिया हो वह अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.