अज्ञात कारणों के चलते लगीआग से 20 बीघा का गेहूं फसल हुई जल कर खाक

Voice Of News 24

18 Apr 2024 19:41 PM

बलरामपुर

सदर ब्लाक के ग्राम बेनीजोत के पास अज्ञात कारणों से आग लगी गयी। गुरुवार दोपहर लगी आग में करीब पचास एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासन के मुताविक अग्निकांड में करीब 20 बीघा गेहूं व सरसो फसल नष्ट हुई है। इसके अलावा किसानों खेत में पड़े गेहूं की पराली भी जली है। वहीं क्षेत्र के किसान सैकड़ों बीघा फसल जलने की बात कह रहे हैं। आग बढ़ती देख किसानों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

वहीं प्रशासनिक अधिकारी राजस्व टीम के साथ क्षति का ऑकलन कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जिन भी किसानों की फसलें जली हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। अग्निकांड में जन व पशु हानि होने की कोई खबर नहीं है।