बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना अहार क्षेत्र के चरौरा स्थित प्राचीन श्रीजागेश्वर महादेव एवं लाखा बाबा मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहार क्षेत्र के चरौरा स्थित प्राचीन श्रीजागेश्वर महादेव एवं लाखा बाबा मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय ग्रामीणों और मंदिर समिति ने संतोष व्यक्त किया है।
CCTV फुटेज और मुखबिर ने राह की आसान
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर से पूजा का सामान और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश था। मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला और अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया। सटीक जानकारी और फुटेज के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना अहार में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
मंदिर में टेका मत्था, सुरक्षा का लिया जायजा
चोरी की घटना के सफल खुलासे के बाद थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ श्रीजागेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पुलिस टीम ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करदह सिवान में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खनन विभाग की इस छापेमारी में अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। pic.twitter.com/ZD3K8qabyH
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 14, 2026






















