पिंक बूथ के शुभारंभ के बाद महिला पुलिस छात्रावास गेट पर रहेगी तैनात

Voice Of  News 24 

18 Apr 2024 18:48 PM

बलरामपुर

महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। अपराध को रोकने के लिए पुलिस पल पल अपराधियों पर नजर बनाये रखने का प्रयास करती है। छात्राओं को अपराध से बचने के लिए पिंक बूथ का शुभारंभ किया जा रहा है। जहां महिला पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहेंगे। यह बातें एएसपी नम्रता श्रीवास्तव ने कहीं।

गुरुवार को एमएलसी डिग्री कॉलेज छात्रावास गेट के पास पुलिस पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया। एएसपी ने कहा कि छात्राएं महिला छात्रावास से विद्यालय, बाजार, कोचिंग जाती हैं उन्हें आवागमन में कोई दिक्कत न हो इसलिए विद्यालय छात्रावास गेट पर पिंक बूथ का शुभारंभ किया गया है।

सीओ सदर बृजनंदन राय ने कहा कि छात्राओं को अगर कोई परेशानी होती है तो वह पिंक बूथ पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से शिकायत कर सकती हैं। महिला पुलिसकर्मी तत्काल उनकी मदद करेंगे। इस अवसर पर थाना कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक अजीत त्रिपाठी, नीरज शुक्ला, मणिका मिश्रा शाहिद तमाम लोग मौजूद रहे।