Voice Of News 24
18 Apr 2024 18:30 PM
बलरामपुर
फोन पे के माध्यम से गलत ट्रांसफर हुए पैसे को साइबर क्राइम सेल ने वापस कर दिया। पैसा मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया है। शिकायतकर्ता अशोक कुमार पांडेय ने साइबर सेल को प्रार्थना पत्र दिया था कि फोन पे के माध्यम से पैसा ट्रांसफर कर रहे थे।
गलत नंबर डायल होने पर पैसा दूसरे नंबर पर सेंड हो गया। उन्होंने तत्काल साइबर सेल को सूचना दी। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता अशोक कुमार पांडेय को पैसा वापस कर दिया।























