बाराबंकी से भुर्जी समाज की यात्रा निकाल पहुंची बलरामपुर जहां से तुलसीपुर देवीपाटन के लिए हुई रवाना

Voice Of News 24 

15 Apr 2024 23:46

बलरामपुर

भुर्जी समाज की यात्रा बाराबंकी से निकलकर देवीपाटन तुलसीपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा में शामिल लोगों को श्रद्धालुओं ने जलपान कराकर यात्रा को आगे के लिए रवाना किया।
परंपरागत रूप से निकलकर यात्रा देवीपाटन मंदिर पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करती है। बाराबंकी से यात्रा निकालकर गोंडा होते हुए बलरामपुर पहुंची जो आज देवीपाटन के लिए रवाना हुई। भुर्जी समाज के लोग यात्रा में शामिल होने के दौरान जगह-जगह रुकते हैं तथा भोजन पकाकर खाने के बाद रात्रि विश्राम करते हैं। उसके बाद पुनः पैदल यात्रा में शामिल लोग निकल पड़ते हैं। माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.