भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: स्मैक तस्करी नाकाम, युवक गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर तस्करी के बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बार फिर तस्करी के बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। सोनौली बॉर्डर के पास सशस्त्र सीमा बल और सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक स्मैक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 519 के पास पगडंडी रास्ते पर की गई। सुरक्षा बलों को चकमा देने के लिए आरोपी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी का इस्तेमाल कर रहा था। वह स्मैक की इस बड़ी खेप को भारतीय सीमा से नेपाल में खपाने की फिराक में था। संदेह होने पर SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। सीमाई क्षेत्र में इसे सुरक्षा बलों की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

गौरतलब है कि सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस लगातार संयुक्त चेकिंग और गश्त अभियान चला रही है। फिलहाल, पकड़े गए आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में और जानकारियां जुटाई जा सकें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.