बुलंदशहर: डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 1200 पौधों का रोपण

बुलंदशहर

  बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जी. के. सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महाविद्यालय परिसर, मस्तराम घाट सहित विभिन्न स्थलों पर लगभग 1200 पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन व समन्वयन डॉ. यजवेन्द्र कुमार की देखरेख में हुआ। अभियान के तहत आम, जामुन, अमरूद, सहजन और कंजी जैसी फलदार व पर्यावरण हितैषी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान डॉ. यजवेन्द्र कुमार और रसायन विज्ञान की प्रोफेसर डॉ. चन्द्रावती ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताया। उन्होंने सभी से सिर्फ पौधारोपण ही नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान में उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का भी आह्वान किया। महाविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं को पौधे वितरित कर उन्हें घरों में लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जन-आंदोलन में प्रोफेसर पी.के. त्यागी, प्रोफेसर आर.के. अग्रवाल, प्रोफेसर सीमांत कुमार दुबे, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. पंकज गुप्ता और डॉ. भुवनेश कुमार सहित समस्त प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.