मिशन शक्ति 5.0: शोहरतगढ़ पुलिस ने छात्राओं को ‘गुड टच-बैड टच’ और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम द्वारा शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम द्वारा शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं को जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा, ‘गुड टच और बैड टच’ के अंतर तथा साइबर सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध के खिलाफ आवाज उठाएं और बिल्कुल न डरें।थाने पर स्थापित है ‘मिशन शक्ति केंद्र’छात्राओं को बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के सभी थानों में ‘मिशन शक्ति केंद्र’ महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है।

यहाँ महिला पुलिस कर्मी तैनात रहती हैं, जहाँ छात्राएं और महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी शिकायतें और समस्याएं दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा छात्राओं को नए कानून और उनकी नई धाराओं के बारे में भी जागरूक किया गया।सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर्स:कार्यक्रम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की गई:हेल्पलाइन नामनंबरवुमेन पावर लाइन1090महिला हेल्पलाइन181पुलिस आपातकालीन सेवा112साइबर अपराध हेल्पलाइन1930मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076चाइल्ड केयर लाइन1098एल्डर हेल्पलाइन14567एम्बुलेंस सेवा108अग्निशमन सेवा101जागरूकता फैलाने वाली मिशन शक्ति टीम:शिवपति इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाने वाली थाना शोहरतगढ़ की टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे:उप-निरीक्षक  राजकुमार यादवहेड कांस्टेबल अविनाश सिंहमहिला कांस्टेबल उर्मिला और शोभा भारती

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.