नरौरा: बजरंग दल ने ‘सेवा सप्ताह’ के तहत किया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विश्व हिंदू परिषद विहिप और बजरंग दल के नरौरा प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रविवार को दूधाधारी शिव आश्रम में एक विशेष अभियान चलाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के विश्व हिंदू परिषद विहिप और बजरंग दल के नरौरा प्रखंड द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के अंतर्गत रविवार को दूधाधारी शिव आश्रम में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में सघन स्वच्छता अभियान चलाने के साथ-साथ वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा का संदेश देना था।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और भविष्य में भी स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। इसके पश्चात परिसर और आसपास के विभिन्न स्थलों पर फलदार व छायादार पौधे लगाए गए तथा उनके पूर्ण संरक्षण की जिम्मेदारी ली गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का नैतिक व सामाजिक दायित्व है।

इस सेवा कार्य में प्रखंड पालक एवं जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वशिष्ठ, जिला सुरक्षा प्रमुख निशांत वशिष्ठ, प्रखंड अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रखंड संयोजक राहुल भारद्वाज तथा प्रखंड सहसंयोजक धर्मवीर बघेल ने मुख्य रूप से भाग लिया। इसके साथ ही विद्यार्थी प्रमुख दिवाकर, प्रखंड सहमंत्री कोमल, प्रखंड मंत्री कृष्णा, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख कौशल यादव, महेश प्रजापति, महेश वाल्मीकि और ऋतिक सहित भारी संख्या में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.