बिजनौर
बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौहडपुर नानू में ऐतिहासिक एवं पौराणिक ‘कोर्ट के देवता’ मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चौहडपुर नानू में ऐतिहासिक एवं पौराणिक ‘कोर्ट के देवता’ मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गत 15 जून से प्रारंभ हुए इस मेले में प्रति रविवार को भारी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने और दर्शन करने पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश भर में प्रसिद्ध इस धार्मिक स्थल को लेकर मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूर्ण रूप से स्वीकार होती है।
पौराणिक कथाओं और परंपराओं के अनुसार, इस मेले में विशेष रूप से नवविवाहित जोड़े ‘कुंदारे भरने’ की रस्म पूरी करने आते हैं। भाद्रपद (भादो) मास के इस दूसरे मेले में भी दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसे वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मुख्य सत्र में अभी दो और मेलों का आयोजन होना बाकी है।
मेले में आए श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि कोर्ट के देवता के दरबार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता। हिंदुत्व और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक इस ऐतिहासिक मेले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
बुलंदशहर: डी.पी.बी.एस. महाविद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 1200 पौधों का रोपणhttps://t.co/3f5xx3lR8D
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 12, 2026












